रेडक्रॉस के सेवा संकल्प को पीड़ित मानवता की सेवा में करे साकार

मध्यप्रदेश :- राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस मानव सेवा का सशक्त प्रकल्प है। सदस्य, रेडक्रॉस के सेवा संकल्पों को पीड़ित मानवता की सेवा कार्यों में साकार करे। राज्यपाल श्री पटेल रेडक्रॉस की मध्यप्रदेश शाखा की वार्षिक साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयों को पुरस्कृत किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जिला इकाइयॉ रेडक्रॉस शाखा की पुरस्कृत इकाइयों से पीड़ितों की सेवा के बेहतर कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा ले। इकाइयों से सकारात्मकता के साथ परस्पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करे। सेवा कार्यों का आदर्श प्रस्तुत करे। राज्य शाखा द्वारा प्राप्त निर्देशों और लक्ष्यों का एकनिष्ठता के साथ समय सीमा में पालन करे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को आगे बढ़ाने में रेडक्रॉस की भूमिका महत्वपूर्ण है। सिकल सेल की जागरूकता, जांच और उपचार के कार्यक्रमों को ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक आयोजित करे। चिन्हित मरीजों का इलाज संवेदनशीलता के साथ करे। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की है कि सिकल सेल से प्रभावित बच्चों और परिवारों की मदद के व्यक्तिगत प्रयास जरूर करें।

राज्यपाल श्री पटेल का पुष्प-गुच्छ से स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। रेडक्रॉस राज्य शाखा के चेयरमेन डॉ. गगन कोल्हे ने स्वागत उद्बोधन और मध्यप्रदेश रेडक्रॉस शाखा की 2023-24 का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। राज्य शाखा के महासचिव श्री रामेन्द्र सिंह ने आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष श्री शशांक श्रीवास्तव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। आभार उपाध्यक्ष श्री भरत झंवर ने माना। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के. सी. गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य और जिला शाखा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

PRAKASH KUMAR

आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

Related Posts

बदहाल सड़क से आवागमन में हो रही काफ़ी समस्याएं छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने करनी पड़ रही कड़ी मशक्कत,,,

शाहडोल जयसिंहनगर- राजकुमार यादव जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बसोहरा, ठेंगरहा एवं देवरी में सड़क की स्थिति आज भी बदहाल है। जहां एक तरफ विकास की गति को बढ़ाने…

छात्र छात्राओं के जीवन में पड़ रहे दुष्प्रभाव हेतु महाविद्यालय में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजन , छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु “नशा मुक्त समाज” की दिलाई गई शपथ….

जयसिंहनगर-राजकुमार यादव पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में 30 जुलाई 2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के आमंत्रण पर थाना प्रभारी जयसिंहनगर अजय कुमार बैगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….