छात्र छात्राओं के जीवन में पड़ रहे दुष्प्रभाव हेतु महाविद्यालय में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजन , छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु “नशा मुक्त समाज” की दिलाई गई शपथ….

जयसिंहनगर-राजकुमार यादव

पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में 30 जुलाई 2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के आमंत्रण पर थाना प्रभारी जयसिंहनगर अजय कुमार बैगा व उनके सहयोगी सुरक्षा बल के द्वारा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के समक्ष नशा निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार द्वारा नशे के प्रकार व उनसे हो रही क्षति तथा छात्र-छात्राओं के जीवन पर पड़ रहे दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही सोशल मीडिया एवं इंटरनेट की सावधानी पूर्वक उपयोगिता पर बोलते हुए थाना प्रभारी द्वारा सभी छात्राओं को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने की सीख दी। महाविद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई गयी। साथी छात्रों की विशेष मांग पर महाविद्यालय संचालन समय के बीच सुरक्षा बल द्वारा थाना से महाविद्यालय तक विशेष गस्त की मांग की गयी जिस पर थाना प्रभारी द्वारा छात्रों की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया गया। उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी के साथ-साथ उनके सहयोगी आरक्षकों में जीवन सिंह टेकाम, अनिल गौतम, बृजभान सिंह, महिला आरक्षक खुशबू व सुमित सम्मिलित रहे। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद कैरियर प्रकोष्ठ की संयोजक डॉक्टर प्रमिला वास्केल, सहसंयोजक डॉक्टर अर्चना जायसवाल, प्रोफेसर गजेंद्र परते, डॉक्टर उत्तम सिंह, डॉक्टर लवकुश दीपेंद्र, डॉक्टर यदुवीर मिश्रा, डॉक्टर जसीम अहमद, डॉ मुनौव्वर अली, डॉक्टर प्रीति कुशवाहा, डॉक्टर रागिनी गुप्ता, डॉक्टर मुकेश सिंह, दीपक रानी मिश्रा, जितेंद्र साकेत, अजीत कुशवाहा सहित महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से सहभागी रहे ।कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉक्टर प्रमिला वास्केल व आभार कार्यकम संयोजक क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला द्वारा ज्ञापित किया गया।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    रायपुर -संगीता सिंह चौहान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह…

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    रायपुर-प्रकाश कुमार शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को लोगों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट बुनकरों, हस्तशिल्पियों, माटी शिल्पियों द्वारा निर्मित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय