पंजाब में बदलाव की ओर कांग्रेस, 2027 चुनाव के लिए किया बड़ा ऐलान

वेब -डेस्क :- लगातार चुनावी हार से सबक लेते हुए कांग्रेस पार्टी अब बड़े बदलाव की तैयारी में है। हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट किया था कि चुनावों में हार की जिम्मेदारी पार्टी प्रभारियों की होगी और उन्हें जवाब देना होगा। इसी कड़ी में 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीतिक फैसला लिया है। पार्टी राज्य की 117 सीटों में से 60-70 सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका देने जा रही है।

नई रणनीति से पार्टी को मिलेगी मजबूती पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने गुरुवार को कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताएगी। उन्होंने कहा, “हम पंजाब की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नए और ऊर्जावान नेताओं को आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधानसभा चुनाव में 60-70 नए चेहरों को मौका दिया जाएगा, जिससे पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

युवा नेतृत्व से कांग्रेस को मिलेगी नई पहचान :- वडिंग ने आगे कहा कि नए नेतृत्व को बढ़ावा देने का उद्देश्य न केवल संगठन को मजबूत बनाना है बल्कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना भी है। “ये नए चेहरे बदलाव का प्रतीक होंगे और युवाओं के साथ-साथ आम जनता के विश्वास को भी मजबूत करेंगे, उन्होंने कहा युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वडिंग ने उन्हें पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह समय कांग्रेस के लिए खुद को साबित करने और पंजाब की जनता को यह दिखाने का है कि पार्टी एक सार्थक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

2027 के चुनाव में क्या कांग्रेस की यह नई रणनीति रंग लाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन पार्टी के इस फैसले ने पंजाब की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

PRAKASH KUMAR

आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

Related Posts

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

जशपुर-रोशन चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों की नई सूची जारी…

स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि ….

जशपुर-रोशन चौहान स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आज उनके स्मारक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….

वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….