रायपुर, 23 अक्टूबर 2026।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से रवाना हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति को आत्मीय विदाई दी।

राष्ट्रपति के प्रस्थान के दौरान विमानतल पर मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनके कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद उन्हें विदाई दी।
