महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्वीकारा

महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार (4 मार्च 2025) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कहने पर उन्होंने यह कदम उठाया। सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड का नाम आरोपी के रूप में सामने आने के बाद विपक्ष द्वारा लगातार उनके इस्तीफे की मांग की जा रही थी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा – मैंने मुंडे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और इसे राज्यपाल के पास आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मुंडे ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया,
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा। विपक्ष का दबाव और इस्तीफे का कारण धनंजय मुंडे का नाम प्रत्यक्ष रूप से इस मामले में नहीं आया है, लेकिन वह मुख्य आरोपी कराड के करीबी माने जाते हैं। विपक्ष द्वारा उनके साथ-साथ माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे की भी मांग की जा रही थी। मामला बीड जिले के मसरजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़ा है। 9 दिसंबर 2024 को देशमुख का अपहरण कर उनकी बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि देशमुख जिले में एक ऊर्जा कंपनी से जुड़ी जबरन वसूली को रोकने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते उनकी हत्या की गई।

महाराष्ट्र राज्य अपराध जांच विभाग (CID) ने 27 फरवरी को बीड जिला अदालत में इस मामले में 1200 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दायर की।

केज पुलिस स्टेशन में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं:

1. सरपंच संतोष देशमुख की हत्या

2. अवाडा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश

3. कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर हमला

इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लगाया गया है। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

PRAKASH KUMAR

आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

Related Posts

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

जशपुर-रोशन चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों की नई सूची जारी…

स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि ….

जशपुर-रोशन चौहान स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आज उनके स्मारक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…