धमतरी में एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

धमतरी। आज की बड़ी खबर सामने आयी है, धमतरी नगर निगम में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा हैं। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामंकन रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है की नामांकन रद्द के पीछे का कारण भाजपा की शिकायत है। महापौर के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी। आज निर्वाचन अधिकारी के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई है।

इस सुनवाई में दोनों पक्षो के वकीलों को करीब डेढ़ घण्टा सुनने के बाद रिटर्निंग अफसर ने कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की घोषिणा की है। गौर करने की बात है कि कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा नगर निगम धमतरी में ठेकेदारी करते आऐ हैं। इसी के चलते वे नगर निगम से लाभार्थी साबित हुए है, जिसकी वज़ह से ही उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। धमतरी नगर निगम के निर्वाचन अधिकारी की इस घोषण के बाद निगम के बाहर कांग्रेसी जमकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे है।

किस प्रावधान के तहत हुआ नामांकन रद्द ?
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि विजय गोलछा नगर निगम के ठेकेदार है और 1956 की धारा 17 बी (ड) में लिखे प्रावधान के अनुसार यदि कोई प्रत्याशी निगम का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी है तो वह चुनाव लड़ने के योग्य नही माना जायेगा।

धमतरी के विधायक ने किया धरना
इस मामलें में धमतरी विधायक ओंकार साहू अचानक निगम के सभाकक्ष के सामने धरने पर बैठ गए है। उनके साथ-साथ कई कांग्रेसियों ने भी धरना शुरू कर दिया है। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाई थी, इसी मामले पर रिटर्निंग अफसर का फैसला आना था। बताया जा रहा है की इस बीच विधायक भी निगम के सभाकक्ष के अंदर जाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया था। इसी बात पर नाराज होकर ओंकार साहू धरने पर बैठ गए और प्रशासन की नीयत पर सवाल खड़े करने लगे।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

    रायपुर – प्रकाश कुमार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1-मंत्रिपरिषद द्वारा…

    नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

    जशपुर – रोशन चौहान ऑपरेशन अंकुश: प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में आठ माह से फरार आरोपी मो. आमिर को जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला, गिरफ्तार कर जेल भेजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

    मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

    नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

    नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

    शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

    भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

    भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….