*बस्तर अंचल के होनहारों ने चुनौतियों को पीछे छोड़ रचा सफलता का स्वर्णिम अध्याय: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं….

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के उन होनहार विद्यार्थियों को, जिन्होंने आज जारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है, को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता राज्य की शैक्षणिक गुणवत्ता और का परिचायक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय माध्यमिक शाला, गोंडाहूर (कांकेर) की प्रतिभावान बिटिया ईशिका बाला ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर बस्तर अंचल की प्रतिभा को राज्य स्तर पर पहचान दिलाई है। इसी तरह हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, कोडागांव (कांकेर) के अखिल सेन ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो कांकेर और समूचे बस्तर अंचल के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित अंचलों से आने वाले इन विद्यार्थियों ने विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद हार नहीं मानी और परिश्रम, संकल्प एवं जुनून से सफलता की नई मिसाल कायम की। इनकी यह उपलब्धि लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से हाई स्कूल परीक्षा में 25 एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 19 विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। यह प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इन होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर अंचल के इन बच्चों ने यह सिद्ध किया है कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास हम सभी के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार ऐसे होनहारों को हरसंभव सहयोग देगी, ताकि वे और ऊँचाइयाँ छू सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों और अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी है।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    रायपुर-प्रकाश कुमार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया…

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    रायपुर-प्रकाश कुमार 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा श्री राजेश अग्रवाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय