क्या हो रहा है आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल ? चलिए जानते है

वेब-डेस्क :- आज के युग में आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। आज हर सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर स्कूल में एडमिशन लेने जैसे कामों में भी आधार नंबर मांगा जाता है। आधार कार्ड में आपके नाम, पता, फोन नंबर से लेकर फिंगरप्रिंट तक की जानकारियां छिपी होती हैं। अब आपको भी ऐसा लग रहा होगा कि कहीं हमारे आधार नंबर का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिये हम अपने मन के सारे सवालो को स्पष्ट करते है।

जान सकते है कब और कहा हुआ है आपके ID कार्ड का इस्तेमाल
दरअसल, आधार को मैनेज करने वाली यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) हमें ऐसी सुविधा देती है, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आधार नंबर का कब और कहां इस्तेमाल हुआ है। बताया जा रहा है की यह काम आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

प्रोसेस क्या है ?
1. सबसे पहले आधार की वेबसाइट पर या इस लिंक uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
2. इसके बाद यहां Aadhaar Services के नीचे की तरफ Aadhaar Authentication History का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।

3. यहां आपको आधार नंबर और दिखाई दे रहे सिक्योरिटी कोड को डालकर Send OTP पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आधार से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वैरिफिकेशन के लिए एक OTP आएगा, यह OTP डालकर Submit पर क्लिक करें।                                                                                                                                              5. इसके बाद आपको ऑथेंटिकेशन टाइप और डेट रेंज और OTP समेत मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होगी। (नोट- आप 6 महीने तक का डेटा देख सकते हैं।)

6. Verify OTP पर क्लिक करते ही आपके सामने लिस्ट आ जाएगी, जिसमें पिछले 6 महीनों में आधार का इस्तेमाल कब और कहां हुआ इसकी जानकारी होगी।

गलत इस्तेमाल पर क्या करना चाहिए
रिकॉर्ड देखने पर यदि आपको लगता है कि आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो आप तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल या help@uidai.gov.in पर ईमेल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं या फिर uidai.gov.in/file-complaint लिंक पर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    CGPSC प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी

    वेब -डेस्क :-  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आबकारी सब-इंस्पेक्टर सहित कुल…

    गुरु रंधावा ने किया ‘शौंकी सरदार’ का टीज़र रिलीज़

    वेब-डेस्क :- अपने चार्टबस्टर गानों और एलबम्स के लिए मशहूर गुरु रंधावा अब अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त पंजाबी एक्शन से भरपूर फिल्म ‘शौंकी सरदार’ लेकर आ रहे हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

    मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

    नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

    नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…