माता दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दुर्गा वाहिनी ने किया शौर्य संचालन

जगदलपुर-निखिल देवांगन

यहां जारी दुर्गा वाहिनी के शौर्य प्रशिक्षण सत्र में आज मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दुर्गा वाहिनी का शौर्य संचालन किया गया।
सबसे पहले सभी प्रशिक्षणार्थी मा दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में एकत्र हुईं। उसके बाद सभी ने शौर्य संचालन कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने अपने कौशल का परिचय देते हुए युद्धाभ्यास कला को प्रदर्शित किया। इस 6 दिवसीय सत्र में विभिन्न प्रकार की शौर्य कलाओं की बारीकियों को सीखने का अवसर मिल रहा है। जिसको सभी के समक्ष दिखाया गया।

बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रदर्शन किया। देखने वाले को कार्यक्रम में रोमांच की अनुभूति स्पष्ट दिख रही थी। कार्यक्रम ने सभी का मनमोह लिया। सभी ने स्वागत योग्य बताया। पथ संचालन मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से होते हुए हनुमान मंदिर चौक, अस्पताल चौक, श्री राम मंदिर मुख्यमार्ग से गोल बाजार चौक, सिरहासार चौक होते हुए पुनः मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में समाप्त हो गया। रस्ते भर राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने सब का स्वागत किया विशेष रूप से व्यापारी वर्ग का पूर्ण सहयोग रहा। सत्र का उद्देश्य बहनों में धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे धर्म विरोधी कार्यों के प्रति जागरूकता, को बढ़ाने के साथ भविष्य की चुनौतियों के प्रति सजग रहने के गुर सीखना है। स्वयं की रक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा के साथ, जरूरत पड़ने पर दूसरों की रक्षा के लिए तत्पर रहना भी इसका उद्देश्य है ।

इससे पूर्व के बौद्धिक सत्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने सामाजिक समरसता पर बोलते हुए कहा कि भारत जैसे विशाल व विविधता वाले देश में सामाजिक एकता विपरीत परिस्थितियों में भी एक दूसरे के सहयोग व समर्पण से विभिन्नता में भी हम सबने बनाए रखी है। भारत विभिन्न संस्कृति, परंपरा, भाषा, बोली, जाती, पंथ को मनाने वाला देश है अतः सामाजिक समरसता का विशेष महत्व है जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य तत्व है। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व मातृशक्ति का के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। विशेष रूप से सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय जगदलपुर के अध्यक्ष कुंवर राज बहादुर राणा, विभाग मंत्री रवि ब्रम्हचारी, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, अमन शर्मा, जागेश्वर साहू, नवीन देवांगन, नरेश कोरी, पंकज मिश्रा, गौरव ठाकुर, उमा गुप्ता, जवीता मंडावी, प्रीति दुबे, अन्य उपस्थित रहे।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    रायपुर-प्रकाश कुमार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया…

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    रायपुर-प्रकाश कुमार 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा श्री राजेश अग्रवाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय