*भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने किया नमन, कांग्रेस पर भी साधा निशाना,नेताओं ने कहा – वर्षों तक डॉ. अंबेडकर को कांग्रेस ने किया नजरअंदाज, आज भाजपा उनके विचारों को कर रही है आत्मसात….

जशपुर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को नमन किया और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में शामिल पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्णकुमार राय ने अपने उद्बोधन में कहा की डॉ. अम्बेडकर ने न केवल समाज को समता का संदेश दिया बल्कि भारत को एक मजबूत संविधान भी दिया, जो आज भी हमारे लोकतंत्र की रीढ़ है। श्री राय ने जहां बाबा साहब के योगदान को याद किया, वहीं कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने वर्षों तक अंबेडकर जी के योगदान को हाशिए पर रखा। जब वे समाज में समानता और दलित अधिकारों की बात कर रहे थे, तब कांग्रेस ने उन्हें सत्ता से दूर रखा। भाजपा ने ही उन्हें असली सम्मान दिया, उनकी तस्वीर को संसद भवन में जगह दिलवाई और उनके विचारों को नीति-निर्धारण में स्थान दिया।

विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि अम्बेडकर जी ने जीवन भर सामाजिक विषमताओं के खिलाफ संघर्ष किया। हमें उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज मे समानता और न्याय को स्थापित करना होगा। विधायक श्रीमती भगत ने आगे कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम पर सिर्फ राजनीति की, लेकिन भाजपा ने उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, *”जो पार्टी आज डॉ. अंबेडकर की जयंती पर ट्वीट तक सीमित है, वही पार्टी दशकों तक उनके नाम को भुलाती रही। भाजपा ने ही अंबेडकर को भारत रत्न दिलाया, और उन्हें विश्वपटल पर सम्मानित किया।

जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। बाबा साहब का सपना था- ऐसा भारत जहाँ हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिले, और भाजपा उस दिशा में समर्पित है।

कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष अरविंद भगत एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, जिला मंत्री देवधन नायक ने भी सम्बोधित किया।
आभार एवं समापन दीपक चौहान ने किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत मे सभी मे संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया। उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में
विधायक रायमुनी भगत, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्णकुमार राय, जिलाध्यक्ष भरत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, पूर्व नपा अध्यक्ष रजनी प्रधान, जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत, रूपेश सोनी, देवधन नायक, संतोष सिंह, कृपा भगत, राजकपूर भगत, नितिन राय, दीपक चौहान, विनोद निकुंज, विजय सहाय, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, अमित साय, इम्तियाज़,कंचन बैरागी, सुधीर पाठक, सुधीर भगत, मुकेश सोनी,दीपक सिंह सहित पार्षदगण, भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    रायपुर-प्रकाश कुमार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया…

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    रायपुर-प्रकाश कुमार 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा श्री राजेश अग्रवाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय