राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक असेसमेंट में कोरिया जिले ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

कोरिया :- कोरिया जिले ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) असेसमेंट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्टता साबित की है। यह सफलता जिला कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन में जिला एवं ब्लॉक टीम के समर्पित प्रयासों से संभव हुई।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दी जा रही 12 प्रमुख सेवाओं और 28 राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आधार पर राष्ट्रीय टीम द्वारा वर्चुअल एवं फिजिकल असेसमेंट किया गया। इस मूल्यांकन में जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के मुताबिक गोलाघाट 94.1 प्रतिशत, मुख्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर 93.01 प्रतिशत, खांडा 83.6 प्रतिशत रही।

कोरिया जिला 132 लक्ष्य पूर्ति के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस सफलता का श्रेय मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पण को भी जाता है, जो निरंतर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं। इस उपलब्धि से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान मिली है और आने वाले समय में इसे और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    रायपुर-प्रकाश कुमार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया…

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    रायपुर-प्रकाश कुमार 20 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट के नए सदस्य श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब तथा श्री राजेश अग्रवाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ…..

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को दी शुभकामनाएँ

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय