शहर सरकार के लिए कल बड़ा और महत्वपूर्ण दिन : नगरीय निकाय चुनाव 2025

छत्तीसगढ़ :- नगरीय निकाय चुनाव में सोमवार 11 फरवरी का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण हैं, इस दिन प्रदेश के तमाम नगरीय निकायों के मतदाता महापौर और पार्षद प्रत्याशियों का किस्मत तय होगा। कल के मतदान के लिए आज मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण कर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया है।

रायपुर
रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन और 70 वार्ड के लिए सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान दलों को मतदान पेटियों का वितरण किया गया है। प्रदेश की राजधानी में अन्य शहरों की तरह अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। रायपुर में महापौर पद के लिए एक तरफ कांग्रेस से दीप्ति प्रमोद शर्मा, तो दूसरी ओर भाजपा की ओर से मीनल चौबे प्रत्याशी हैं।

बिलासपुर
इसी तरह बिलासपुर नगर निगम सहित जिले के नगरीय निकायों के लिए भी मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया है। बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की ओर से जहां पूजा विधानी तो दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रमोद नायक मैदान में हैं। नगर निगम क्षेत्र में 70 वार्डों में मतदान के लिए 509 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। महापौर सहित पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत निगम क्षेत्र के 506162 मतदाता तय करेंगे, जिनमें से 2,54,771 महिला और 2,51,322 पुरुष मतदाता हैं।

अंबिकापुर
अंबिकापुर नगर निगम के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों को चुनावी सामग्री का वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना] कर दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में 1 लाख 21 हजार 454 मतदाता हैं, जिनके लिए शहर के 48 वार्डों में 143 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 8 मतदान केंद्रों को राजनीतिक तौर पर जिला निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील घोषित किया है।

महासमुंद
इसी कड़ी मे महासमुंद जिले के तीन नगर पालिका एवं तीन नगरपंचायत के लिए बनाए गए 6 अलग–अलग स्ट्रांग रुम से आज सुबह 7 बजे से ही मतदान सामग्री वितरण किया जा रहा है। जिले के 3 नगरपालिका – महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली और 3 नगर पंचायत – तुमगांव, पिथौरा, बसना के लिए कुल 144 मतदान केन्द्र बनाये गए है। महासमुंद नगर पालिका में 60, बागबाहरा नगर पालिका में 21, सरायपाली नगर पालिका में 18, तुमगांव नगर पंचायत में 15, पिथौरा नगर पंचायत में 15 और बसना नगर पंचायत के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
गौरतलब है कि महासमुंद जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल एक लाख 3 हजार 692 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 49 हजार 408, महिला मतदाता 54 हजार 271 और तृतीय लिंग के 13 मतदाता हैं। मतदाता 5 अध्यक्ष और 102 पार्षदों प्रत्याशियों के लिए 11 फरवरी को मतदान करेंगे, इनमें से एक अध्यक्ष और तीन पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

राजनांदगांव
राजनांदगांव जिले में कल राजनांदगांव नगर निगम के अलावा डोंगरगढ़ नगर पालिका, छुरिया नगर पंचायत और डोंगरगांव नगर पंचायत, एल्बी नगर नगर पंचायत के लिये मतदान होना है। मतदान के लिए मतदान सामग्री एवं ईवीएम मशीन का कृषि उपज मंडी समिति के नव निर्मित गोदाम से वितरण किया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल को रवाना किया जा रहा है।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    रायपुर-प्रकाश कुमार शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को लोगों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट बुनकरों, हस्तशिल्पियों, माटी शिल्पियों द्वारा निर्मित…

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    रायपुर-प्रकाश कुमार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के विषय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

    मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

    नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

    नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…