आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया “संविधान हत्या दिवस” …कांग्रेस के काले इतिहास की पोल खोली गई….

आज 25 जून को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला दिन है, जब 1975 में कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोपकर न केवल संविधान की हत्या की थी, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था का गला घोंट दिया था। इसी अवसर पर भाजपा जशपुर द्वारा सनातन धर्मशाला कांसाबेल में “संविधान हत्या दिवस” के रूप में आपातकाल की 50वीं बरसी मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्रही, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, पूर्व विधायक भरत साय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, और मीसाबंदी सेनानी विश्वनाथ सिंह मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा “कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए देश की आत्मा को रौंद दिया। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र को कैद किया गया, लाखों लोगों को जेल में ठूंसा गया, प्रेस पर ताले जड़ दिए गए। आज के युवा पीढ़ी को उस अधिनायकवाद की सच्चाई जाननी चाहिए।”

विधायक रायमुनी भगत ने कहा “कांग्रेस की तानाशाही प्रवृत्ति ने यह सिद्ध किया कि उनके लिए संविधान केवल सत्ता का औजार है। भाजपा ही आज सच्चे अर्थों में संविधान की रक्षक है। आपातकाल कांग्रेस की मानसिकता का असली चेहरा है।”

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा
“देश को झुकाने वालों को जनता ने नकार दिया है। जो आज संविधान की दुहाई देते हैं, वही लोग एक दौर में उसे कुचल चुके हैं। यह मत भूलिए कि कांग्रेस का इतिहास विश्वासघात और दमन का इतिहास है।”

शम्भूनाथ चक्रवर्ती ने कहा
“आपातकाल के समय जो अत्याचार हुए – नसबंदी, झूठे केस, पत्रकारों की गिरफ्तारी – यह सब कांग्रेस की कुनीति थी। आज भी कांग्रेस वही मानसिकता पाले हुए है, केवल चेहरा बदला है, चरित्र नहीं।”

पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा
“मीसा के तहत निर्दोष लोगों को जेलों में डाला गया। हजारों परिवार तबाह हो गए। लेकिन कांग्रेस को आज तक इस पर कोई पश्चाताप नहीं। आज के भारत में हम वह अन्याय नहीं दोहराने देंगे।”

यशप्रताप सिंह जूदेव ने कहा
“कांग्रेस ने संविधान को गिरवी रखा और लोकतंत्र की नींव को हिलाया। भाजपा की सरकार ने ही लोकतंत्र को फिर से मजबूत किया। हमें अपने युवाओं को सच्चाई बतानी होगी।”

मीसाबंदी सेनानी विश्वनाथ सिंह ने भावुक होते हुए कहा –
“मैं खुद उस समय जेल गया था। रातों-रात उठाकर जेल में डाला गया, क्योंकि मैंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। कांग्रेस ने हम जैसे हजारों देशभक्तों को अपराधी बना दिया था।”

भाजपा का संकल्प:
भारतीय जनता पार्टी संकल्प लेती है कि वह आपातकाल जैसे काले अध्याय को कभी दोहराने नहीं देगी। कांग्रेस की उस तानाशाही सोच को जड़ से समाप्त कर लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा की रक्षा करती रहेगी।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में
बैठक एवं प्रदर्शनी में मुख्य रूप से बगीचा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, शंकर गुप्ता, आनंद शर्मा, मनीष अग्रवाल, कुंजवती सिंह, केशव यादव, ममता कश्यप, असलम आजाद, वेदप्रकाश भगत, डीडीसी गेंबिहारी सिंह, अनिता सिंह, रीना बरला, कमला निराला, उमा देवी, सुनीति भोई, सुदाम पंडा, गणेश जैन, रूपेश सोनी, अमन शर्मा, विजय सहाय, राजकिशोर जायसवाल, देवलाल भगत, केशव पाण्डे, हरिशंकर यादव, गोपाल कश्यप, संतोष सहाय, सुनील अग्रवाल, सहित सभी मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    रायपुर – प्रकाश कुमार प्रार्थी प्रमोद वर्मा निवासी तिल्दा नेवरा ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह थाना तिल्दा नेवरा के अपराध क्रमांक 109/2021 धारा 376, 120बी,…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    जशपुर – रोशन चौहान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जशपुर जिला कार्यालय में गुरुवार को संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

    शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

    शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

    भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

    भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

    स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

    स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

    वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….

    वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….