
भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा सेवा, संकल्प और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में एक भव्य प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।
लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए समग्र विकास की चर्चा करते हुए कहा कि, “इन 11 वर्षों में गरीबों के उत्थान के लिए जितना कार्य हुआ है, वह अभूतपूर्व है।” उन्होंने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया और प्रदर्शनी में लगी प्रोफेशनल यूनिट्स की सराहना की।
सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा, “सेवा को ही धर्म मानकर भारतीय जनता पार्टी ने कार्य किया है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने करोड़ों गरीबों का जीवन बदला है।” उन्होंने महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया।
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा, “यह कार्यक्रम न केवल उपलब्धियों की प्रस्तुति है, बल्कि यह भावी योजनाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की और जशपुर के युवाओं को प्रशिक्षण और तकनीकी क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष
भरत सिंह ने कहा, “हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। 11 वर्षों की इस यात्रा में भाजपा ने हर वर्ग के कल्याण हेतु कार्य किया है और हम आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करते रहेंगे।”
पूर्व प्रदेश महामंत्री
कृष्ण कुमार राय ने अपने विस्तृत संबोधन में सेवा और संगठन की शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा, “बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। आज का यह आयोजन कार्यकर्ताओं और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहा है।”
जिला संघचालक राजीव नंदे ने कहा कि “आज की यह प्रदर्शनी न केवल उपलब्धियों की झलक है, बल्कि यह संदेश भी है कि हमारा हर कदम गरीब और वंचित की भलाई के लिए है।”* उन्होंने तकनीक, स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल्स को प्रेरणा देने वाले ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।
प्रदर्शनी का अवलोकन*
कार्यक्रम उपरांत सभी नेताओं ने हॉल में लगी सेवा और कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफल कहानियाँ, स्वरोजगार में लगे युवाओं की इकाइयाँ, और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई थी।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष गंगा भगत, शांति भगत, रीना बरला, उपेन्द्र यादव, ममता कश्यप, अनिता सिंह, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, शरद चौरसिया, राजकिशोर जायसवाल, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, अधिवक्ता रामप्रकाश पाण्डे, अधिवक्ता सन्दीप पाठक, शारदा प्रधान, विजय सहाय, पप्पू ओझा, उमा देवी, मानू सोनी, सज्जु खान, मुकेश सोनी, कंचन बैरागी, नीतू गुप्ता, शैलेन्द्री यादव, दीपक शर्मा, कृपा शंकर भगत, नेहरू सिंह, सुषमा सिंह, प्रतिमा भगत, सावित्री निकुंज, दीपक गुप्ता, दीपक चौहान, बॉबी ताम्रकर, सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, स्थानीय उद्यमियों, युवा प्रोफेशनल्स एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।