AAP विधायकों का निलंबन ,आतिशी का आरोप विधानसभा में प्रवेश से भी रोका

दिल्ली विधानसभा :- दिल्ली विधानसभा में बीआर अंबेडकर की तस्वीर हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने वाले 21आम आदमी पार्टी (AAP) विधायकों को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने गुरुवार (27 फरवरी, 2025) को दावा किया कि निलंबन के बाद अब विधायकों को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से भी रोका जा रहा है।

मंगलवार (25 फरवरी, 2025) को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आतिशी और अन्य आप विधायकों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से बीआर अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें कथित तौर पर हटाए जाने को लेकर विरोध जताया। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवधान डालने के आरोप में 21 AAP विधायकों को निलंबित कर दिया।

आतिशी का BJP पर हमला :- आतिशी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “AAP विधायकों को ‘जय भीम’ के नारे लगाने पर तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। अब उन्हें विधानसभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, AAP और भाजपा के बीच यह टकराव ऐसे समय पर हुआ जब दिल्ली सरकार ने शराब नीति पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट सदन में पेश की।

ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान इस निलंबन से बच गए, क्योंकि वह विरोध प्रदर्शन के दौरान सदन में मौजूद नहीं थे। मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

विधानसभा परिसर में प्रदर्शन जारी निलंबन के बाद AAP विधायकों ने अंबेडकर की तस्वीरें लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा अंबेडकर की विरासत को मिटाने की कोशिश कर रही है। उनकी तस्वीर हटाकर उन्होंने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। क्या भाजपा यह मानती है कि नरेंद्र मोदी बाबासाहेब अंबेडकर की जगह ले सकते हैं?”

इस घटनाक्रम ने दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है, जिससे आगामी दिनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ सकता है।

PRAKASH KUMAR

आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

Related Posts

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

जशपुर-रोशन चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों की नई सूची जारी…

स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि ….

जशपुर-रोशन चौहान स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आज उनके स्मारक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

न्यायालय के समक्ष गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार…

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी,राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया गया संकल्प…

शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी: नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प और इस दिशा में हर हाल में होंगे सफल – मुख्यमंत्री श्री साय

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….

वृद्धि दंपति ने कर दिया अपने सौतेले भाई पर लाठी से वार, इलाज के दौरान हुई मौत, वृद्ध दंपति गिरफ्तार….