मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

वेब-डेस्क :- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी मामले में दायर याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स समेत कई संगठनों ने इस मामले में याचिका दायर की है। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण याचिकाकर्ताओं की ओर से अपना पक्ष रखेंगे। याचिका में आरोप लगाया गया है कि 2023 में संविधान पीठ द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

क्या है विवाद की जड़ :- मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में प्रधानमंत्री अध्यक्ष होते हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अन्य दो सदस्य होते हैं। पहले इस समिति में कैबिनेट मंत्री की जगह भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल किया जाता था, लेकिन 2023 में समिति की संरचना बदल दी गई। इसी बदलाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

ज्ञानेश कुमार बने नए CEC :- 17 फरवरी को चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। कानून मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की। उनके प्रमोशन के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त बनाया गया। ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे।

राहुल गांधी ने उठाए सवाल :- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर नाराजगी जाहिर की है। 18 फरवरी को उन्होंने इसे ‘गलत और अपमानजनक’ बताया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी भी चयन समिति का हिस्सा थे। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को असहमति पत्र सौंपा।  राहुल गांधी का कहना है कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया स्वतंत्र होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर चीफ जस्टिस को चयन समिति से बाहर कर दिया, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ज्ञानेश कुमार ने संभाला कार्यभार :- सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले, ज्ञानेश कुमार ने 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। वह मार्च 2024 से निर्वाचन आयुक्त के रूप में काम कर रहे थे और अब राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PRAKASH KUMAR

आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

Related Posts

भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित,जारी की पदाधिकारियों की सूची-अनुभवी चेहरों के साथ मिली जिम्मेदारी….

जशपुर-रोशन चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जशपुर जिला भाजपा के पदाधिकारियों की नई सूची जारी…

स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि ….

जशपुर-रोशन चौहान स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आज उनके स्मारक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, भाजपा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

बीटीआई ग्राउण्ड शंकर नगर में लगी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद….

प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश……

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

मुख्यमंत्री विष्णु देवता की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय …..

नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…

नशीली कैप्सूल बेचने के मामले में 8 माह से फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,भेजा गया जेल…