ऑपरेशन शंखनाद”छः नग गोवंशों को छुड़ाया तस्करों के चंगुल से,आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल…..

जशपुर – रोशन चौहान

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी,, फिर छुड़ाया 06 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से, एक आरोपी तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल।मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाड़िकोना, नगरकोना का, आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1),(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध,
नाम गिरफ्तार आरोपी तस्कर: अनिल एक्का, उम्र 36 वर्ष, निवासी धनीटोली, थाना आस्ता जिला जशपुर (छ. ग)

प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 02.09.25 को चौकी मनोरा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी, कि एक व्यक्ति चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाड़िकोना, नगरकोना जंगल के रास्ते ग्राम कोल्हू डीपा की ओर से होकर,5-6 गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, जल्दी जल्दी हांककर, झारखंड की ओर ले जा रहा है। जिस पर चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, पुलिस टीम के साथ रवाना होकर  ग्राम कोल्हू डीपा जंगल में  मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर छापा मारा गया, छापा मारी के दौरान पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति 06 नग गौ वंशों को मारते पीटते हुए जल्दी जल्दी हांककर ले जा रहे हैं, पुलिस के द्वारा उसे रोककर तत्काल हिरासत में लिया गया, पुलिस की पूछताछ पर आरोपी तस्कर ने अपना नाम अनिल एक्का, उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धनिटोली , थाना आस्ता का रहने वाला बताया और बताया कि उक्त गौ वंश गोविंदपुर (झारखंड) निवासी हासमीन नामक व्यक्ती का है, जिसके कहने पर ही वह गौ वंशों को पैदल, गोविंदपुर झारखंड ले जा रहा था।पुलिस के द्वारा जब उसके पास से गौ वंशों के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग की गई, तब उसके द्वारा पुलिस को कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी अनिल एक्का के कब्जे से, सभी 06 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी तस्कर अनिल एक्का की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे तस्कर को भी चिन्हित कर लिया है, मामले में जांच जारी है, व दूसरे तस्कर की भी पता साजी की जा रही है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1),(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए,आरोपी अनिल एक्का उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धनी टोली, थाना आस्ता  के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व गौ वंशों को सकुशल बरामद कर, आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश पुरैना, सहायक उप निरीक्षक बाल कृष्णा भगत, आरक्षक जगजीवन यादव, रविन्द्र सिंह पैंकरा, व भीखराम राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गौरतलब है जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में, ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार गौ तस्करों पर प्रहार किया जा रहा है, पुलिस ने अब तक 1250 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल छुड़ाया है व 140 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि, चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत पुलिस के द्वारा ऑपरेशन शंखनाद के तहत 06 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद करते हुए, एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने मामले में शामिल एक और तस्कर को भी चिन्हित कर लिया है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा
  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय