छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार कर रही जुरूडांड़ के प्रभावितों की सहायता: कृष्ण कुमार राय कांग्रेस के चक्काजाम व धरना को बताया संवेदनहिन राजनीति की पराकाष्ठा….

जशपुर-रोशन चौहान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार बगीचा के जुरूडांड़ में हुए भीषण हादसे के घायलों और मृतकों के परिजनों की पूरी संवेदनशीलता के साथ सहायता कर रही है। वहीं कांग्रेस मानवीय संवेदना को भूल कर शव की शर्मनाक राजनीति कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने उक्त बातें कही। उन्होनें कहा कि जुरूडांड़ में हुई घटना ने जशपुर सहित पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। आपदा की इस घड़ी में गंभीर संकट से जुझ रहे मृतकों व घायलों के परिवार को संवेदना और मानवीय सहायता की जरूरत है नाकि बेवजह की राजनीति की। उन्होनें कहा कि घटना के बाद से सरकार और जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को समुचित व्यवस्था के साथ अंबिकापुर पहुंचाया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन के साथ जशपुर की विधायक रायमुनि भगत भी रात को ही बगीचा पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख और घायलों के उपचार की जिम्मेदारी लेने की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद कांग्रेसी जुरूडांड़ में ग्रामीणों को बरगला कर शव के साथ धरना प्रदर्शन करने में लगे हुए थे। लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों का समर्थन ना मिलने से पिछने हटना पड़ा। कृष्ण कुमार राय ने जोर दे कर कहा कि जशपुर स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव का जिला है। यहां भाजपा और भाजपा की सरकार जिले की जनता के साथ हर सुख और दुख की घड़ी में मजबूती से साथ खड़ी रहती है।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय