GST दरों में बदलाव – जनता को बड़ी राहत: भाजपा

रायपुर – प्रकाश कुमार

केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट देने के बाद अब GST दरों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों, मध्यमवर्ग और उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। भाजपा नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार मध्यमवर्ग और व्यापारियों के हित में निर्णय ले रही है। आयकर में 12 लाख तक की छूट और अब GST दरों में राहत से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी सीधे लाभ होगा।

पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा:

GST दरों में कमी से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। यह कदम साबित करता है कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएँ नहीं करती बल्कि धरातल पर जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ठोस काम करती है।

पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा:

कांग्रेस सरकारें हमेशा करों का बोझ बढ़ाने का काम करती रहीं। मगर मोदी सरकार ने आयकर और GST दोनों में छूट देकर हर वर्ग को राहत दी है। यह कदम विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित होगा।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा:

GST दरों में बदलाव से स्थानीय व्यवसाय और ग्रामीण अंचलों में व्यापार को नई गति मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और आम उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा:

“मोदी सरकार ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि उसकी प्राथमिकता जनता है। आयकर छूट और GST राहत से आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम हुआ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा:

यह ऐतिहासिक निर्णय भाजपा की जनसेवा और जनकल्याण की नीति को स्पष्ट करता है। आज हर वर्ग यह महसूस कर रहा है कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मोदी सरकार की नीति में ही झलकता है।

आयकर छूट और GST दरों में बदलाव को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह निर्णय भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त करेगा और आम जनता को सीधी राहत पहुँचाएगा।
उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय