गौ वंश का वध, कर मांस बनाकर खाने वाले पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, भेजा गया जेल ……

जशपुर – रोशन चौहान

मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम मुंडा पारा का है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ किलो गौ वंश मांस सहित मांस काटने में प्रयुक्त हथियार को भी जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः-

1-राजू कुजूर उम्र 40 वर्ष। 2-राजेन्द्र कुजूर उम्र 35वर्ष। 3-विनय कुजूर उम्र 35 वर्ष। 4-संदीप कुजूर उम्र 30 वर्ष।सभी निवासी ग्राम मुंडापारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ. ग) 5-गोकुल टोप्पो उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सूरजगढ़, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर ( छ.ग)। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 29.08.25 को थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुड़ापारा, पैरापारा निवासी आरोपी राजू कुजूर अपने, कुछ साथियों के साथ, मुड़ापारा में ही एक खेत में गौ वंश का का वध कर मांस बनाकर , खाने व बिक्री करने के लिए हिस्सा बंटवारा कर रहे हैं, जिस पर पत्थलगांव पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम मुड़ापारा, पैरापारा रवाना हो कर, खेत की घेरा बंदी की गई, जहां पुलिस को चार संदिग्ध व्यक्ति मिले, पुलिस के द्वारा जब घटना स्थल की तलाशी ली गई, तो वहां प्लास्टिक की थैली में डेढ़ किलो गौ वंश का मांस मिला, व मौके पर गौ वंश का कटा सिर, पैर, पूछं सहित मांस काटने का औजार व मांस काटने हेतु प्रयुक्त लकड़ी का टुकड़ा मिला, जिसे कि पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है। चारों संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः राजू कुजूर उम्र 40 वर्ष,रामेश्वर कुजूर उम्र 35 वर्ष, संदीप कुजूर उम्र 30 वर्ष सभी निवासी मुड़ापार व चौथे आरोपी ने अपना नाम गोकुल टोप्पो, उम्र 35 वर्ष, निवासी सूरजगढ़, थाना पत्थलगांव का निवासी होना बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा वध किया गया ,गौ वंश, आरोपी राजू कुजूर का था, जिसे कि वे एक अन्य आरोपी विनय कुजूर के साथ मिलकर खाने व बिक्री करने के लिए वध किए थे, शेष गौ वंश के मांस को आरोपी विनय कुजूर अपने साथ लेकर गया है, चारों आरोपियों की निशानदेही पर, पुलिस ने पांचवे आरोपी विनय कुजूर को भी चिन्हित कर लिया था, जिसे भी पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। शेष गौ वंश के मांस के संबंध में आरोपी विनय कुजूर उम्र 35 वर्ष निवासी मुंडा पारा थाना पत्थलगांव से पूछताछ करने पर, उसके द्वारा उक्त गौ वंश के मांस को नाले में बहा देना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस की जांच जारी है, जिसे भी जप्त करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ पर पांचों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उनके विरुद्ध थाना पत्थलगांव में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व गौ वंश के मांस सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव, आशीषन टोप्पो, वीरेंद्र यादव, इलिस्टर कुजूर, पदुम वर्मा व तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में गौ वंश के मांस के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    तीज पर्व कर मायके से ससुराल आने के बाद पति ने पत्नी की चरित्र शंका कर गाली गलौज,झगड़ा कर लोहे के रॉड से कर दी पत्नी की हत्या ,भेजा गया जेल…

    रायपुर-प्रकाश कुमार थाना अभनपुर जिला रायपुर की घटना ।अपराध क 311/2025। धारा 109, 115(2) बी०एन०एस० जोडने धारा 103 (1) बी०एन०एस० आरोपी मुकेश सेन पिता कृष्ण कुमार सेन उम्र 30 वर्ष…

    स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री श्री साय

    रायपुर-प्रकाश कुमार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय