शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका का अपहरण कर, शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी तेजराम प्रसाद पुलिस की गिरफ्त में ,भेजा जेल….

जशपुर-कांसाबेल- रोशन चौहान

शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका का अपहरण कर ,शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत की घटना।
आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में बी एन एस की धारा 137(2),64(1)(2)(ड़ ) व 06 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी:- तेजराम प्रसाद,उम्र 25 वर्ष

प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 01.08.25 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी घर में बिना बताए कहीं चली गई है, प्रार्थी व उनके परिजनों के द्वारा आसपास, रिश्तेदारों, सहेलियों में पता साजी किया गया, कहीं पता नहीं चला, उन्हें संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है।

रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए, जांच विवेचना में लिया गया व अपहृत नाबालिक लड़की की पतासाजी की जाने लगी।

इसी दौरान दिनांक 18.08.25 को पुलिस को मुखबीर व परिजनों के सहयोग तथा पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त नाबालिक लड़की, रायगढ़ जिले, के धर्मजयगढ़ क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में आरोपी तेजराम निषाद के साथ है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर, तत्काल थाना कांसाबेल से पुलिस की टीम, धर्मजयगढ़ रवाना होकर, एक ग्राम से आरोपी तेजराम निषाद के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर, आरोपी तेजराम को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि फोन के मिस कॉल के जरिए, उसका व आरोपी तेजराम निषाद का बातचीत प्रारंभ हुआ था, फिर उनके बीच रोजाना फोन से बातचीत होने लगा, इसी दौरान आरोपी तेज राम के द्वारा, नाबालिक बालिका को पसंद करता हूं, शादी करूंगा कहकर, बहलाते फुसलाते हुए भागकर अपने साथ ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण भी किया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी तेजराम निषाद के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर मामले में, बी एन एस की धारा 64(1)(2)( ड़) व 06 पॉस्को एक्ट को जोड़ते हुए, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश यादव, नीता कुर्रे, महिला आरक्षक मधु मीणा, व नगर सैनिक जोगेंदर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर भगा कर ले जाने व बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है व नाबालिक बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय