
कांकेर-प्रकाश कुमार सिंह
छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने दो दिन पहले मनेश नरेटी नामक युवक की बिनागुंडा में हत्या कर दी थी. अब खुलासा हुआ है कि 15 अगस्त को मनेश ने नक्सलियों के स्मारक पर तिरंगा फहराया था और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए थे. इस घटना से बौखलाए नक्सलियों ने उसे निशाना बनाया. युवक का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह नक्सली स्मारक पर झंडा फहराते दिख रहा है।






