ई-रिक्शा में डेढ़ लाख के गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा जप्त….

रायपुर – प्रकाश कुमार

थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित पीएस सिटी रोड किनारे ई-रिक्शा वाहन में पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से 03 किलोग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा वाहन किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,50,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 336/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 12.08.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित पीएस सिटी रोड किनारे बिजली खम्भा के पास खड़ी ई-रिक्शा में सवार दो व्यक्ति अपन पास गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन की पतासाजी करते हुये ई-रिक्शा को चिन्हांकित किया गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम शिवा नेताम उर्फ बब्बन एवं प्रहलाद देवांगन निवासी डी.डी.नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें अलग-अलग 03 बैग की तलाशी लेने पर तीनों बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर आरोपी शिवा नेताम उर्फ बब्बन एवं प्रहलाद देवांगन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 30,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा क्रमांक सी जी – 04 पी टी – 0910 जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 336/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1-शिवा नेताम उर्फ बब्बन पिता अशोक नेताम उम्र 36 साल निवासी मटकोड़वा पारा, भारती किराना स्टोर्स के पास, डी.डी. नगर रायपुर।

2-प्रहलाद देवांगन पिता जीसू देवांगन उम्र 28 साल निवासी आयोध्या नगर, चंगोराभाठा, डी.डी. नगर रायपुर। कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन.सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. फूलचंद राम भगत, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, आर. महिपाल सिंह, किसलय मिश्रा एवं विकाश शर्मा तथा थाना डी.डी.नगर से सउनि. अनंत कुमार बारिक, पी.आर.धर्मवंशी एवं आर. नीलम कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

  1. PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय