सड़कों पर दोपहिया वाहनों में स्टंट करने वाले 09 बाईक राईडर को भेजा गया जेल, सात नग दोपहिया वाहन जप्त….

रायपुर – प्रकाश कुमार

कुछ दिनों पूर्व अज्ञात बाईक राईडर्स द्वारा नवा रायपुर की सड़कों पर अपने दोपहिया वाहनों में सवार होकर स्टंट करते हुये विडियों बनाकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो में वायरल किया जा रहा था, जिससे अज्ञात बाईक राईडर्स द्वारा दोपहिया वाहनों में सवार होकर स्टंट करने से स्वयं तथा दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी। इसके साथ ही पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बाईक राईडर्स द्वारा आगामी दिनांक 15 अगस्त 2025 को नवा रायपुर की सड़कों में दोपहिया वाहनों में स्टंट करने के उद्देश्य से एक स्थान पर एकत्र होकर स्टंट करने की योजना बनायी गयी है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विडियो एवं सूचना को गंभीरता से लेते हुये विडियों में दिख रहे बाईक राईडर्स की पतासाजी कर जल्द से जल्द पकड़कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विडियों में दिख रहे बाईक राईडर्स की पतासाजी करते हुये दोपहिया वाहनों में स्टंट करने वाले बाईक राईडर्स को चिन्हांकित कर कुल 09 बाईक राईडर्स को पकड़कर उनके कब्जे से स्टंट में उपयोग किये गये कुल 07 नग दोपहिया वाहन जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से थाना मंदिर हसौद में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर बाईक राईडर्स को जेल भेजा गया। बाईक राईडर्स के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। रायपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है, कि चलती दोपहिया/चारपहिया वाहन में किसी प्रकार का स्टंट ना करें, जिससे स्वयं तथा दूसरे के जीवन में खतरा उत्पन्न हों। दोपहिया वाहन में चलते समय हमेशा हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

गिरफ्तार

1-सागर भारती पिता पन्ना भारती उम्र 22 साल निवासी ग्राम छतौना थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

2-शेखर निषाद पिता टीकम निषाद उम्र 24 साल निवासी परसदा थाना अभनपुर जिला रायपुर।

3-दानिश कुरैशी पिता अजीम कुरैशी उम्र 18 साल निवासी बरौंडा बाजार थाना कोतवाली जिला महासमुंद।

4-मुकेश चंद्राकर पिता नरोत्तम चंद्राकर उम्र 21 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना ख़मतराई रायपुर।

5-विशाल चंद्रवंशी उर्फ़ विक्की पिता शत्रुहन चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास सिलतरा थाना धरसींवा जिला रायपुर।

6-एवज देवांगन उर्फ़ एजे पिता रामस्वरूप देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी बुधवारी बाजार बीरगांव थाना उरला रायपुर।

7-तुषार निषाद पिता नरोत्तम निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अछोली थाना उरला रायपुर।

8-रवि बैरागी पिता पर्वत सींग उम्र 24 साल पता अशोक नगर सांईं नाथ चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर।

9-टिकेश्वर साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 23 वर्ष पता डॉ. राजेंद्र नगर थाना उरला रायपुर।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय