कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को टांगी से मारकर कर दी हत्या,पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल……

जशपुर-रोशन चौहान

कलयुगी बेटे ने की अपनी ही मां की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी किया जप्त किया गया है ।मामला थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत ग्राम फ़रदबहार का है।
आरोपी अपने मां के साथ आया था, अपने मामा के घर, विवाद के दौरान कर दी अपनी मां की हत्या।मामले में आरोपी के कमल राम के विरुद्ध थाना तुमला में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत् अपराध पंजीबद्धकिया गया । नाम गिरफ्तार आरोपी:- कमल राम, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गारीघाट, थाना फरसाबहार, जिला जशपुर (छ. ग)।

प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 06.08.25 को प्रार्थी सुबरन राम, उम्र 70 वर्ष निवासी फ़रदबहार, थाना तुमला, जिला जशपुर ( छ ग) ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बहन मृतिका दशमती बाई व उसका भांजा आरोपी कमल राम जो कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम गौरीघाट में रहते हैं,दिनांक 06.08.25 को मेहमान के रूप में प्रार्थी के घर फ़रदबहार आए थे, इसी दौरान दोपहर में वे सभी खाना खाकर आराम कर रहे थे, प्रार्थी की बहन मृतिका दशमती बाई, उसके घर की परछी में चटाई बिछा कर लेटी हुई थी व प्रार्थी अपने कमरे में लेटा हुआ था, इसी दौरान दोपहर करीबन 02.30 बजे प्रार्थी को अपने घर के आंगन में अपनी बहन मृतिका दशमती बाई व अपने भांजे आरोपी कमल राम की झगड़े की आवाज आ रही थी, कि तभी आवाज सुनकर प्रार्थी ने जब अपने घर के आंगन में जाकर देखा तो पाया कि, उसका भांजा आरोपी कमल राम अपनी मां मृतिका दशमती बाई के गर्दन में टांगी से लगातार वार कर रहा है, जिस पर प्रार्थी के द्वारा आस पड़ोस में चिल्लाने पर, आरोपी कमल राम टांगी को छोड़कर भाग गया, प्रार्थी ने जब मृतिका दशमती बाई के पास जाकर देखा तो पाया, कि मृतिका दशमती बाई की गर्दन में लगी चोट की वजह से मृत्यु हो गई है। रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल राम उम्र 25 वर्ष के खिलाफ थाना तुमला में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराते हुए, आरोपी कमल राम को घटना के चंद घंटों के भीतर ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी कमल राम के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उक्त घटना दिनांक को उसका व उसकी मां मृतिका दशमती बाई के मध्य पारिवारिक बात को लेकर वाद विवाद हो रहा है, इसी दौरान उसकी मां की किसी बात से , वह इतना क्षुब्ध हो गया कि, आंगन में रखी लोहे की टांगी से अपनी मां मृतिका दशमती बाई के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के द्वारा आरोपी कमल राम के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर लिया गया है। आरोपी कमल राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक हीरा लाल यादव, नगर सैनिक बेनुधर बारीक व देवनन्दन राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना तुमला क्षेत्र में अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त किया गया है।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय