कोतबा श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर सतीघाट धाम में उमड़ा श्रद्धालियो का शैलाब, कोतबा स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक, भव्य भंडारे का हुआ आयोजन…

कोतबारोशन चौहान

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को नगर पंचायत कोतबा स्थित भैनी नदी तट पर स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया और मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु प्रार्थना की।

प्रातःकाल से ही आसपास के गांवों, नगरों से माताएं-बहनें, पुरुष, युवा एवं बालक-बालिकाएं पिकअप, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल व पैदल यात्रा कर सतीघाट धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

पूरे आयोजन को भव्य और सुचारू रूप देने हेतु मंदिर के शास्त्री श्री धीरेन्द्र शर्मा जी, पुजारी श्री सुदामा जी तथा नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा पूजा-अर्चना, दर्शन व्यवस्था एवं भंडारा की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। प्रातः 10 बजे से विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आत्मिक शांति पाई।

नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य विजय शर्मा जी ने बताया कि,

“भैनी नदी के तट पर स्थित सतीघाट धाम में भोलेनाथ के शिवलिंग ‘गुप्तेश्वर महादेव जी’ के नाम से प्रख्यात हैं। यह स्थान प्रारंभ से ही आस्था और विश्वास का केंद्र रहा है। धीरे-धीरे इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली है। आज श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार एवं अन्य दिनों में भी हजारों श्रद्धालु यहां आकर जलाभिषेक व पूजन-अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ इस बात को सिद्ध करती है कि यह स्थान वास्तव में सिद्ध पीठ बन चुका है। हमारा कोतबा धर्म नगरी है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सब पर बनी रहे।”
दिन भर पुलिस प्रशासन व स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं की सतत सेवा व्यवस्था में सराहनीय सहभागिता रही। संपूर्ण नगर धर्ममय वातावरण में डूबा रहा।

यह आयोजन केवल एक धार्मिक परंपरा न होकर धार्मिक चेतना, जनआस्था और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बन गया है। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की ख्याति अब सीमाओं से बाहर निकलकर चहुंओर फैल रही है।
हर हर महादेव |

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय