जशपुर वनमण्डल द्वारा अवैध काष्ठ का परिवहन करते वाहन एवं हाइड्रा जप्तवाहन में 16 नग सेमल लकड़ी के लट्ठे लोड पाए गए….

जशपुर-रोशन चौहान

जशपुर वनमंडल द्वारा अवैध काष्ठ परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की गई। मनोरा परिक्षेत्राधिकारी की टीम ने अवैध रूप से काष्ठ ले जा रहे एक वाहन तथा हाइड्रा को जप्त किया है। वाहन में 16 नग सेमल लकड़ी के लट्ठे लोड पाए गए।
वनमण्डलाधिकारी जशपुर से मिली जानकारी के अनुसार परिक्षेत्राधिकारी मनोरा के द्वारा मनोरा परिक्षेत्र के परिसर ओरडीह के निरीक्षण के दौरान ग्राम तलोरा के पास टाटा ट्रक वाहन कमांक CG15 CW 3791 में सेमल लकड़ी लोड देखकर संदेह के आधार पर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान ट्रक वाहन चालक श्री बिरेन्द्र प्रजापति ग्राम-कांड़ी, जिला- गढ़वा (झारखण्ड) और खलासी श्री मन्दु तिवारी, गुमला एवं हाइड्रा शोल्ड वाहन चालक श्री सद्दाम, जिला-गढ़वा (झारखण्ड) द्वारा बताया गया कि दोनो वाहन कुनकुरी निवासी श्री जावेद का है।

उनके द्वारा बताया गया कि उक्त लकड़ी को हाइड्रा शोल्ड से वाहन में लोड कर श्री अनिल तिर्की वल्द दानियल तिर्की ग्राम भिमसेला के पास ले जाया जा रहा था। संबंधित के द्वारा लोड लकड़ी का कोई दस्तावेज और न ही वाहन का कोई कागजात प्रस्तुत किया गया। जिस पर वन परिक्षेत्राधिकारी मनोरा द्वारा लकड़ी, वाहन तथा हाइड्रा को पंचनामा एवं बयान के पश्चात् जप्त करने की कार्यवाही की गई। इस मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय