प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली श्यामलाल की ज़िंदगी : अब पक्के घर में सुकून से बीत रहा है जीवन…..

रायपुर

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक छोटे से गांव डड़ाई में रहने वाले किसान श्री श्याम लाल अब राहत की सांस ले रहे हैं। वर्षों से कच्चे खपरैल वाले घर में हर साल बरसात की मार झेलने वाले श्यामलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। यह आवास उनके जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान लेकर आया है।

श्री श्यामलाल का जीवन खेती-किसानी पर आधारित था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे पक्का मकान बनाने की सोच भी नहीं सकते थे। हर साल बरसात में छत से पानी टपकता, दीवारें दरकतीं, और खपरैल उड़ जाने की चिंता बनी रहती थी। लेकिन जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली, तब उन्होंने आवेदन किया और पात्रता मिलने के बाद इस योजना का लाभ मिला।

अब उनका खुद का मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। श्यामलाल भावुक होकर बताते हैं कि सरकार ने जो मदद की है, वह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब हमारे बच्चों को भी एक सुरक्षित छत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना यह घर सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान की नींव है। यह योजना प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में रह रहे जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय