मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया बना जरूरतमंद लोगों के लिए आशा का केंद्र, अब तक 2856 लोगों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा सुविधाएं कराई गई उपलब्ध……

जशपुर-रोशन चौहान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन के लिए उम्मीद और सहारा का केंद्र बन चुका है।यहां स्वास्थ्य से जूझते गरीब, आदिवासी और जरूरतमंद लोग जो इलाज के लिए भटक चुके होते हैं, वे अब सीधे बगिया पहुंचते हैं। यहां न केवल उन्हें गंभीरता से सुना जाता है, बल्कि हर संभव मदद भी सुनिश्चित की जाती है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन की शुरुआत की है। यह हेल्पलाइन सेवा जिले के उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो लंबे समय से गंभीर बीमारियों या इलाज के अभाव में परेशान थे।सीएम कैंप कार्यालय बगिया में प्राप्त आवेदन अनुसार अब तक इस पहल के अंतर्गत 2856 मरीजों को इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह, दवाइयाँ, अस्पताल में भर्ती की सुविधा, रेफरल सेवा और आवश्यकतानुसार एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जा चुकी है।

सीएम कैंप कार्यालय में आवेदन देने के 5 मिनट के भीतर मिल रही मदद
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू की गई स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन अब तेज, प्रभावी और भरोसेमंद सेवा बन चुकी है।इस हेल्पलाइन की सबसे विशेष बात यह है कि सीएम कैंप कार्यालय बगिया में कोई भी व्यक्ति जैसे ही स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए आवेदन करता है, मात्र 5 मिनट के भीतर हेल्पलाइन टीम की कॉल उसके पास पहुंच जाती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस संवेदनशील पहल से अब हजारों मरीजों को इलाज के लिए तत्काल सहायता मिल रही है।
लोगों का अनुभव बना भरोसे की कहानी
ग्राम गोरिया के कोरवा बहरी निवासी बजरंग राम बताते हैं कि उनकी माता संतरा बाई का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सीएम कैंप कार्यालय बगिया आवेदन लेकर पहुंचे थे।और इलाज के लिए उनके सामने आर्थिक समस्या थी। उन्होंने बगिया में आवेदन दिया और 4 मिनट बाद हेल्पलाइन से कॉल आया। उसके बाद उनके इलाज के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। आज इनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट किया है।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय