आशा समूह की महिलाएं बनी आर्थिक रूप से मजबूतदुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बनाकर दे रही पौष्टिक भोजन…

जशपुर-रोशन चौहान

जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड में बिहान योजना अंतर्गत गठित आशा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि संगठन, समर्पण और सहयोग से किस प्रकार आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है। आज ये महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुलदुला में अस्पताल रसोई संचालन का दायित्व कुशलता से निभा रही हैं और इसके माध्यम से न केवल मरीजों को पौष्टिक और समय पर भोजन मिल रहा है, बल्कि समूह की सदस्याएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
समूह की सदस्य श्रीमती ज्ञानमुनि लकड़ा बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल प्रशिक्षण मिला, बल्कि समूह के माध्यम से लोन लेकर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रसोई का ठेका लिया। अब वे प्रतिदिन मरीजों के लिए स्वच्छ, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाती हैं। इस कार्य से हर महिला सदस्य को प्रति वर्ष लगभग ₹60,000 की आय हो रही है। वे कहती हैं कि, “हम पहले सिर्फ घर की जिम्मेदारी निभाते थे, आज समूह के माध्यम से आय भी हो रही है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।”
ज्ञानमुनि लकड़ा आगे बताती हैं कि पहले समूह की कई महिलाएं बीपीएल श्रेणी में थीं, लेकिन आज इस कार्य के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उनके अनुसार, यह न केवल एक आजीविका का साधन है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और सामाजिक स्थिति को भी सुदृढ़ करने का जरिया बना है।
समूह की एक अन्य सदस्य श्रीमती ग्लोरिया तिर्की बताती हैं, “पहले मैं केवल घर तक सीमित थी, लेकिन जब से समूह से जुड़ी हूँ, बहुत कुछ सीखने को मिला है। अब हम पैसे भी कमा रहे हैं और लोगों की सेवा भी कर रहे हैं।”

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय