गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी , सात नग गोवंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया …..

जशपुर – रोशन चैहान

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी,
जशपुर पुलिस ने फिर 07 नग गौ वंशों को छुड़ाया, तस्करों के चंगुल से,

मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत

आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ. ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध* गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में सतत् रूप से निरंतर जारी है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 29.07.25 को। लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम चराईडांड, डुमरटोली के जंगल से 07 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 29.07.25 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गौ वंशों को चराईडांड, डूमरटोली के जंगल के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं,जिस पर मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशा निर्देश पर , थाना लोदाम पुलिस के द्वारा, मुखबिर के बताए स्थान थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम चराईडांड, डूमरटोली के जंगल में जाकर देखा तो पाया कि कुछ व्यक्ति सात नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए, पुलिस के द्वारा आरोपी तस्करों को चिन्हित कर लिया गया है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा मौके से सभी 07 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व साथ ही पशु चिकित्सक से गौ वंशों का उपचार भी कराया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम हर्षवर्धन चौरासे , उप निरीक्षक संजीव कुमार कायता, आरक्षक हेमंत कुजूर, सुभाष पैंकरा व जशवंत मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत लोदाम क्षेत्र से पुलिस ने 07 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया है, फरार तस्करों की पता साजी जारी है।, गौ वंशों तस्करी पर लगाम लगाने, पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया है।पशु तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय