कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनपद पंचायत सीईओ की ली समीक्षा बैठकप्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के कार्यों को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश…

जशपुर , रोशन चौहान

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत सीईओ एवं एनआरएलएम के अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत संचालित विकास कार्यों को प्रमुखता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आदर्श ग्राम निर्माण पर जोर देते हुए कहा की इन ग्रामों में पहुंच मार्ग, जरूरी अधोसंरचना निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाएं, आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना है। कलेक्टर श्री व्यास ने प्रधानमंत्री जनमन योजनाअंतर्गत बहुउद्देशीय केंद्रों के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण सचिवालय के नोडल अधिकारियों को स्कूलों को सतत रूप से निरीक्षण कर शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति, स्कूलों की साफ-सफाई, शाला भवन की स्थिति एवं स्कूल पहुंच मार्ग की जानकारी लेने एवं इसमें आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को साप्ताहिक बैठक लेकर प्राप्त सभी आवेदनों को समयबद्ध निराकरण करने को कहा। मनरेगा की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा श्रमिकों को समय-सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किए जा रहे कार्यों को सतत रूप से जारी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ को उनके विभाग अंतर्गत किए जा रहे प्रत्येक निर्माण कार्याे को समीक्षा करने के निर्देश दिए और कहा कि अगर भुगतान में कोई विसंगति पाई जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने कचरा फैलाने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनआरएलएम के अधिकारियों को बैंक लोन मेला का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीण लघु एवं कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने आवश्यक कदम उठाने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित सभी जनपद पंचायतों की सीईओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय