अलग अलग समय में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार ,गर्भवती होने पर कर रहे शादी से इंकार,अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने दोनों को भेजा जेल….

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। दोनों आरोपी के द्वारा अलग अलग समय में शादी का झांसा देकर किया था युवती से दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर कर रहे शादी से इंकार,
मामला थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत
आरोपियों के विरुद्ध थाना सन्ना में बी.एन.एस की धारा 64(2)(M) के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -अभिषेक यादव उम्र 22 वर्ष. कपिल देव यादव उम्र 22 वर्ष.प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 20.07.25 को थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 22 वर्षीय पीड़ित प्रार्थिया ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का आरोपी अभिषेक यादव जो कि पीड़ित प्रार्थिया का परिचित है, दिनांक 31.10.2024 को पीड़िता के घर आया और बोला कि वह पीड़िता से प्यार करता है, व शादी करना चाहता है, ऐसा कहकर उसे एक जंगल में सुनसान जगह पर ले जाकर प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया, तब से लेकर लगातार 30 जून 2025 तक हर आठ दस दिनों के अंतराल में पीड़िता से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा, पीड़िता जब 06 -07 माह की गर्भवती हो गई तो, शादी करने से इनकार करने लगा।
इसी दौरान उसी ग्राम का दूसरा आरोपी कपिलदेव यादव उम्र 22 वर्ष, जो कि पूर्व से ही शादीशुदा है, परंतु उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है, के द्वारा पीड़िता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए, पीड़िता को गर्भवती जानते हुए, उससे शादी करूंगा कहकर, दिनांक 17.07.25 को अपने घर ले गया, व शादी का झांसा देकर प्रार्थिया से दुष्कर्म किया, अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पीड़ित प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सन्ना में दोनों आरोपियों क्रमशः – अभिषेक यादव व कपिलदेव यादव के खिलाफ दुष्कर्म के लिए बी. एन. एस. की धारा 64 (2)(M) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक श्री बृजेश यादव , आरक्षक संतोष प्रजापति, प्रवीण खलखो, विमलेश्वर, नीलम साय पैंकरा, मनोज जांगड़े, अभय चौबे व महिला आरक्षक सुनीति एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज भेजा गया है , महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

  1. PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय