जशपुर पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का किया पर्दाफाश, आरोपी को पुलिस ने रांची से धर दबोचा, मोबाइल बंद कर साउथ इंडिया की ओर भागने की थी प्लानिंग…..

आरोपी को पुलिस ने रांची से धर दबोचा, मोबाइल बंद कर साउथ इंडिया की ओर भागने की थी प्लानिंग.जशपुर पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया है, आरोपी को रांची से दबोचा गया है, प्रमोद गिद्दी की रांची में मोबाईल बंद कर साऊथ इंडिया की ओर भागने की थी प्लानिंग, आरोपी की गिरफ्तार हेतु पुलिस की 05 अलग-अलग टीम को SSP श्री शशि मोहन सिंह ने लगाया गया था,
बेल्ट से बारी-बारी से गला घोंटकर नदी में शव को दफन कर दिया था आरोपी ने,
आरोपी ने घटना घटित करने के बाद आत्मग्लानि से जहर का सेवन कर लिया था, इलाज बाद हालत स्थिर,*
हत्या की वजह प्रेम संबंध और चरित्र पर शंका,
आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में BNS की धारा 103(1), 238 का अपराध दर्ज।

नाम आरोपी – प्रमोद गिद्धी उम्र 36 साल निवासी साजबहार थाना तपकरा

तपकरा पुलिस को दिनांक 23.06.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति शराब के नशे में कही बोल रहा था कि वह थाना तपकरा क्षेत्र के साजबहार (उतियाल नदी) में 01 महिला और 02 बच्चों को मारकर नदी के किनारे दफना दिया है, इस सूचना पर स्वयं पुलिस की टीम तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में जाकर तस्दीक करने मौके पर गई एवं 02 घंटे तक मशक्कत कर उभार वाले रेत को बारी-बारी से हटाकर देखने पर 01 लड़का बच्चा (उम्र लगभग 06 साल) एवं 01 बच्ची (उम्र लगभग 14 साल) का शव मिला एवं कुछ दूर आगे जंगल में 01 महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला, जिसका पहचान परिजनों एवं साजबहार के ग्रामवासियों द्वारा की गई। इसके बाद पुलिस ने अपनी विवेचना प्रारंभ की।
विवेचना दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गाँव के ही प्रमोद गिद्धी से सम्बंध है, यही व्यक्ति था जो पहले इस तरह की बातें किया था और वह फरार भी है, उसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में लग गई। प्रमोद गिद्धी के सारे दोस्त एवं रिश्तेदारों के यहां पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार दबिश दे रही थी, चूंकि प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम करने गया था, इसी संभावना पर से एक टीम प्रत्याशा में रांची की ओर भेजी गई थी, इसी दौरान टेक्निकल टीम द्वारा सूचना मिला कि वह रांची में मौजूद है इस पर तत्काल दबिश देकर भाग रहे आरोपी प्रमोद गिद्धी को अभिरक्षा में लिया गया, इस दौरान आरोपी को लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लगभग 08 घंटा पूर्व जहर का सेवन कर लिया है, पुलिस द्वारा तत्काल उसे जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया गया। आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है, पूछताछ में आरोपी ने प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर की बेल्ट गला घोंटकर हत्या की, उसके बाद दोनों बच्चों को भी बारी-बारी से हत्या किया। आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार कर लिया है।
उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेश समरथ, निरीक्षक संदीप कौशिक, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी,स.उ.नि. हरिशंकर राम, स.उ.नि. नसरुद्दीन खान, मिराज किस्पोट्टा एवं अन्य सम्मिलित रहे।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा घटना के संबंध में बताया गया है किः- ” तिहरे हत्याकांड के आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी, 05 अलग-अलग पुलिस की टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश जा रही थी, अंततः प्रत्याशा में रांची भेजी गई एक टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लाया गया है, गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को नगद ईनाम नाम से पुरस्कृत किया गया है।”

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय