श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जशपुर द्वारा मंडल स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित…

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी विचारक एवं भारत की एकता के प्रबल प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जशपुर जिला द्वारा सभी मंडलों में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के जशपुर शहर, कुनकुरी, पत्थलगांव, फरसाबहार, मनोरा, दुलदुला, बगीचा, तपकरा सहित सभी मंडलों में अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रमों में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं उनके जीवन संघर्ष पर आधारित वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जशपुर
विधायक रायमुनी भगत ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक युगदृष्टा थे। कश्मीर को लेकर उन्होंने जो बलिदान दिया, उसने भारत की अखंडता की नींव मजबूत की। उनका नारा – ‘एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ – आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार, आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें गर्व है कि हम उस विचारधारा से जुड़े हैं जो राष्ट्र प्रथम को सर्वोपरि मानती है। यह दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं, संकल्प का दिन है – कि हम उनके सपनों का भारत बनाएंगे।”

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, संतोष सिंह, रूपेश सोनी, अमन शर्मा, राजकुमार गुप्ता, श्रीनायक मिश्रा, नेहरू सिंह, पंकज जायसवाल, बॉबी ताम्रकर, शरद चौरसिया, देवलाल भगत, सतीश गोस्वामी, प्रभा शर्मा, रागिनी भगत, संतोष सहाय, राजकिशोर जायसवाल, आकाश वाजपेयी, सुधीर पाठक, संतोष ठाकुर, नीतू गुप्ता, शशि बाई, विजेता सिंह सहित सभी मण्डल के अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

  • PRAKASH KUMAR

    आज की आवाज का मूल उद्देश्य यह है कि जन रुचि के विषयों पर न्यायसंगत, यथार्थ, निष्पक्ष, सौम्य तथा शालीन विधि से समाचारों, विचारों, टीका टिप्पणी तथा जानकारी को जन जन तक पहुँचाया जाये | ख़बरों एवम विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9407624572

    Related Posts

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    रायपुर-महेंद्र साहू गिरफ्तार महिला आरोपी पूजा सचदेव पूर्व में हत्या, मारपीट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक एक्ट सहित 01 दर्जन से अधिक अपराध में रह चुकी है जेल निरूद्ध, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    थाना टिकरापारा क्षेत्र में दिनांक 05.11.2025 को महिला सहित कुल 04 आरोपियों को पकड़ा गया था गांजा के साथ रंगे हाथ।आरोपियों के कब्जे से कुल 23.014 किलोग्राम गांजा किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 महिला आरोपी, 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 05 गिरफ्तार…

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    OPERATION NISCHAY-गांजा के प्रकरण का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर उदय जैन गिरफ्तार,आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर एवं एन.एस.ए. की, की जा चुकी है कार्यवाही…..

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    पंडुम कैफे का शुभारंभ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा…

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय

    छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित : मुख्यमंत्री श्री साय